*महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट, रूद्रपुर ट्रस्ट स्थापना के 39 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में, ट्रस्ट द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल अस्पताल में रोगियों के उपचार हेतु समस्त विभागों की ओ॰पी॰ड़ी॰ व्यवस्था को निशुल्क रखा गया था। जिसका भरपूर लाभ रोगियों को मिला व सबने इसकी भूरि-भूरि प्रशन्सा करी।
साँयकाल लगभग 05:30 बजे, समस्त कर्मियों व ट्रस्टी बन्धुओं की उपस्थिति में अस्पताल प्रांगण में प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व मिष्ठान वितरण किया गया।
इसके उपरान्त, एक भव्य आयोजन किच्छा रोड़ स्थित रजवाड़ा बैंकव्ट्स में किया गया।
सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक रुद्रपुर श्री शिव अरोरा जी, विधायक किच्छा श्री तिलक राज बेहड़ जी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कमल जिंदल जी व ट्रस्ट के चेयरमैन श्री विजय कुमार गर्ग जी, जनरल सेक्रेटरी श्री संजय कुमार गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री सुमित श्यामपुरिया जी, उपाध्यक्ष श्री नरेश कंसल जी व पूर्व में ट्रस्ट को अपनी-अपनी सेवायें चेयरमैन के रूप मे दे चुके श्री कैलाश चंद अग्रवाल जी, श्री कुंदन लाल अग्रवाल जी, श्री बाबूलाल बंसल जी, श्री पूनम चंद अग्रवाल जी, श्री पवन अग्रवाल जी एवँ श्री विजय श्यामपुरिया जी द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह कार्यक्रम का आरम्भ किया गया।
तदोपरान्त बालिका आएशा गुप्ता के द्वारा गणेश वन्दना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
सत्कार क्रम को आगे बढ़ाकर, श्री संजय गुप्ता जी ने आये हुये सभी लोगों एवं अतिथियों का ट्रस्ट की तरफ से स्वागत-अभिनन्दन किया और 39वें स्थापना दिवस पर शुभकामनायें प्रेषित की, साथ ही विस्तार से ट्रस्ट की पिछले 38 वर्षों की यात्रा का भी वर्णन किया।
कार्यक्रम के इसी क्रम में चेयरमैन श्री विजय कुमार गर्ग जी द्वारा समस्त उपस्थित ट्रस्टीगणों, परिजनों एवं अतिथियों का समारोह में स्वागत किया गया व स्थापना दिवस की बधाई दी।
समारोह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शोभायमान होने वाले विधायक रुद्रपुर श्री शिव अरोरा जी, विधायक किच्छा श्री तिलक राज बेहड़ जी, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल जी और नगरपालिका बिलासपुर के अध्यक्ष श्री चित्रक मित्तल जी को, माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक शिव अरोरा जी द्वारा अस्पताल को एक कार्डियक एम्बुलेंस देने की घोषणा भी करी गयी, विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा पूर्व में समय-समय पर अस्पताल को दिये गये सहयोग वा अस्पताल से अपने संबंधों की अविस्मरणीय यादों को दोहराकर ताजा कर दिया।
तत्पश्चात ट्रस्ट उपाध्यक्ष श्री नरेश कंसल जी द्वारा भी महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय की यात्रा का संक्षिप्त परिचय दिया गया और चिकित्सालय की प्रगति पर प्रकाश डाला गया, साथ ही इस विकास यात्रा को एक पत्रिका के रूप मे संकलित कर ट्रस्ट के लिये एक अनमोल निधि, ” विकास गाथा” पत्रिका का भी विमोचन सब के समक्ष किया।
ट्रस्ट में संचालित नेत्र विभाग के ओ•पी•डी ब्लॉक में होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का व्यय वहन करने हेतु अग्र-समाज के अग्रणी उद्योगपति श्री राजेंद्र तुलस्यान जी का भी ट्रस्ट के द्वार सम्मान एवं सत्कार मंच से किया गया, उपस्थित सभी व्यक्तियों ने इसके लिये उनकी मुक्तकण्ठ से प्रशंसा करी।
समारोह में अलग-अलग काल में बतौर चेयरमैन ट्रस्ट की सेवा कर चुके सभी दिवंगत चेयरमैन को उनके परिजनों के माध्यम से तथा जीवित चेयरमैन को स्वयं मंच से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व स्मृतिचिन्ह भी भेंट किया गया।
चिकित्सालय के समस्त विभागों का कुशल रूप से संचालित करने वाले सभी प्रवीण चिकित्सकों को भी समारोह में मंच से स्मृतिचिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंच का कुशल संचालन श्री संजय कुमार गुप्ता जी और श्री सुमित श्यामपुरिया जी द्वारा किया गया।
समारोह कार्यक्रम को ट्रस्ट परिवार से जुड़े हुए बंधुओं ने एवं नगर के संभ्रांतगणों ने अपनी उपस्थिति से शोभायमान किया, जिनमें मुख्य रूप से शिवकुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रितेश मित्तल, पवन जैन, आनंद अग्रवाल, एडवोकेट प्रमोद मित्तल, विष्णु जिंदल, बजरंग लाल गर्ग, सुरेश गर्ग, रोशनलाल श्यामपुरिया, अमित जिंदल, हेमंत गर्ग, राजेश बंसल व नरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे ।




