Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के बडे पैमाने पर तबादले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके बाद राजधानी देहरादून सहित कई जनपदों के एसएसपी बदल गए हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ का चार्ज सौंपा गया है। वही हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह भाल को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के कप्तान का चार्ज सौंपा गया है। नवनीत सिंह फिलहाल एसटीएफ का चार्ज संभाल रहे थे।

उत्तराखंड में IPS अधिकारियों के बडे पैमाने पर तबादले

ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी का भी हुआ तबादला, भेजे गए अभिसूचना, अजय गणपति को नया कप्तान बनाया गया है। अजय गणपति फिलहाल चंपावत के एसपी है, उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है। रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी, रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है

इसके अलावा अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के कप्तान भी बदल गए हैं।

उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पहले भी कानून-व्यवस्था की लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे और स्पष्ट किया था कि अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.