Friday, September 4, 2026

भमरौला के भूमिहीन परिवारों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को सौंपा ज्ञापन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ग्राम पंचायत भमरौला के सैकड़ों भूमिहीन परिवारों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जियाउल रहमान के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से मुलाकात कर हरिजन आबादी के लिए आरक्षित सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर पात्र भूमिहीन परिवारों को पट्टा आवंटित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामसभा भमरौला के खसरा संख्या 437 एवं 437 मि. हरिजन आबादी के लिए सुरक्षित है, जबकि खसरा संख्या 420 एवं 421 सार्वजनिक रास्ता एवं नाली के रूप में दर्ज हैं। इन सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे गरीब भूमिहीन परिवारों को उनके अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। साथ ही सार्वजनिक मार्ग एवं नाली भी बाधित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत की 18 जून को आयोजित खुली बैठक में सर्वसम्मति से उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराकर पात्र भूमिहीन एवं हरिजन परिवारों को पट्टा आवंटित करने तथा सार्वजनिक रास्ता एवं नाली को अतिक्रमण से मुक्त कराने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है, लेकिन कब्जाधारी भूमि खाली करने को तैयार नहीं हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जियाउल रहमान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित सिंह एवं उपस्थित भूमिहीन परिवारों के समक्ष ही उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट एवं तहसीलदार दिनेश कुटोला से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने तथा अवैध कब्जा हटाकर पात्र भूमिहीन परिवारों को शीघ्र पट्टा आवंटित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, गरीब, भूमिहीन और वंचित परिवारों को उनका अधिकार दिलाना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। हरिजन आबादी के लिए सुरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं प्रशासन से अपेक्षा करता हूं कि निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए और पात्र परिवारों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाया जाए। गरीबों के सम्मान, न्याय और अधिकारों की इस लड़ाई में मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूं और अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान प्रतिनिधि जियाउल रहमान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित सिंह, प्रतीक शाही, मेघनाथ, अली रजा, संजय, देवराज, राजकुमार, हरेंद्र, सूरज कुशवाहा, कुसुम, उषा, गुलवसा, शुभम, सागर, रवि तिवारी, सपना, महिमा गौतम, मेघनाथ, जगराम, बहादुर, पूजा रानी, अंजुला, कुमारी रेनू शर्मा, ज्योति, चंदा, फुल, संजू, रामबचन यादव, राजकुमारी, बलविंदर कुमार, सुमन तिवारी, चमेली, रामवीर, सनी, लीला देवी, सविता, राजू, प्रतिभा, मेगा देवी, सीता, सरिता, सुमन, उर्मिला, करीना, अनीता, रिंकी, रामबरन, कुसुम, कुसुम पांडे, सरिता, सोनी, सरिता, संजू, ज्योति, उर्मिला, नीतू, संजय, सपना, सुमन, सुनील चौहान, सूरज, सतपाल, अमित चौहान, बिरजू, धनेश, रमेश, श्यामवीर, राजेश, कृष्णावती, संजय, इंद्रेश कुमार, अमरजीत, अशोक, राजन, सोनू कुमार, धर्म, गोविंद कुमार, इरफान, राज, लल्लन, शैलेश कुमार, शुभम, जितेंद्र कुशवाहा, गुलशन, नूर जहां, मोहित, धर्मेंद्र समेत सैकड़ो भूमिहीन ग्रामीण उपस्थित थे!

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.