Friday, September 4, 2026

कोली समाज ने किया किच्छा विधायक बेहड का जोरदार सम्मान और स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोली समाज ने किया किच्छा विधायक बेहड का जोरदार सम्मान और स्वागत। बेहड ने कहा कोली समाज उनके दिल मे बस्ता है, कल के बच्चे अपना नाम ऊंचा करने के लिए उनको गाली देकर अपने आकाओ को खुश कर रहे है, पुतला फुकने वालो का भी सम्मान करते है।

कोली समाज ने किया किच्छा विधायक बेहड का जोरदार सम्मान और स्वागत

गत दिवस पूर्व स्वास्थ मंत्री, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ जी का रमपुरा बस्ती मे कोली समाज के प्रति निस्वार्थ स्नेहभाव और प्रेम को देखते हुए अखिल भारतीय युवा कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मतराम कोली के नेतृत्व में सैकड़ों कोली समाज के लोगों ने बेहड़ के सम्मान में फूलो की वर्षा कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया व मिष्ठान वितरित किया

इस मौके पर कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मतराम कोली ने कहा कि तिलकराज बेहड़ ने निस्वार्थभाव से हमेशा कोली समाज को सम्मान दिया है और हर संभव सहायता भी की है, रमपुरा सहित अनेकों बस्तियों में पेयजल योजना, रामलीला मंचों का निर्माण, सामुदायिक भवनो का निर्माण, बिजली की लाइनों का सुधारीकरण, स्कूलों का उच्चीकारण सहित अनेकों विकास कार्य किए जिससे रुद्रपुर का नाम देश के मानचित्र पर अंकित हुआ, मगर वर्तमान में जातिवाद, धर्म व व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है, कुछ लोग जानबूझकर बेहड का नाम लेकर कोस रहे है जिससे की अपने आकाओ को खुश कर रहे हैं जो की बहुत गलत है।

उन्होंने यह भी कहा क़ि

जब कोली समाज के सैकड़ों लोगों पर लगे चूड़ामणि वाले झूठे मुक़दमे लिखे गए थे तब बेहड ने ही झूठे मुक़दमे हटवाय थे जिससे कोली समाज को राहत मिली,रमपुरा में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालयों और गरीब परिवारों विवाह के लिए धर्मशालाओं का निर्माण भी कराया है ।

बेहड़ ने निस्वार्थ कोली समाज के लोगों को चेयरमैन और ब्लॉक प्रमुख जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित कराया यह समाज के लिए गौरव की बात है।

 

सभा को संबोधित करते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा क़ि रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज,जिला चिकित्सालय सिडकुल,झील,बेटियों को इंटर कॉलेज लेकर आए जिससे जनता को रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ का लाभ मिल रहा है। उन्होंने हमेशा सभी व्यक्तियों का सम्मान किया है मगर वर्तमान समय में कुछ लोग पानी पी पीकर उनका नाम लेकर अपने आकाओ को खुश कर रहे हैं

बेहड ने कहा क़ि नगर निगम चुनाव के समय स्वर्गीय बंटी कोली के निधन के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री रमपुरा बस्ती में नहीं आए थे तब रमपुर के सेकड़ो लोग बहुत आक्रोषित हो गए थे उस समय पार्टी के जनप्रतिनिधि रमपुरा बस्ती में आने से घबरा रहे थे मगर वे स्वम रमपुरा बस्ती में पहुंचकर आक्रोषित सेकड़ो लोगों को समझाबुझा कर शांत किया था, साथ ही यह भी वादा किया था कि जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी तब स्वर्गीय बंटी कोली के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी पर नियुक्त किया जाएगा।

बेहड ने राजनीति के गिरते स्तर पर कहा की वर्तमान समय में कुछ नए लोग राजनीति में आ गए हैं जो छोटे बड़ों का सम्मान नहीं करते हैं सिर्फ और सिर्फ अहंकार में डूबकर अपने आकाओ को खुश करने के लिए कुछ भी बयानबाजी करते रहते है व उनका पुतला फुककर सस्ती लोकप्रियता अपनाना चाहते हैं मगर वह उन पुतला फूकने वालों का भी सम्मान करते हैं।

किच्छा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा क़ि तिलक राज बेहड आज भी कोली समाज के साथ साथ सभी जाति वर्गों और हर समाज का साथ देते हैं और आज समाज को बेहड की बहुत जरूरत है।

इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन दर्शन कोली,पार्षद राजू कोली,सियाराम कोली,बनारसी दास कोली,कुंवर पाल कोली, राकेश कोली,रामावतार कोली शर्मा,हरिराम कोली,वीरेंद्र कोली,सुभाष कोली,मुकेश कोली,राहुल कोली,राजाराम कोली,यादराम कोली महेश कोली,छोटेलाल कोली,हरीश कोली,सोनू कोली,जितेंद्र कोली,दीपक कोली, त्रिजीत कोली,अजय कोली,कांति कोली, बिटौला कोली,रूपन कोली,प्रेमा कोली, कमला देवी माला देवी, रुपदेवी, किरन, प्रेमवती,हरदई सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनखेड़ा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सरदार साहब सिंह,पार्षद सौरभ शर्मा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद इंद्रजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.