Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा अभी रोक लें, या थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मिथुन राशि- डिस्टर्बिंग दिन है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। शत्रु उपद्रव करेंगे, लेकिन समन भी हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी ड्राइनेस दिख रही है। व्यापार आपका लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन घरेलू समानों की वृद्धि होगी। लग्जरी आइटमों में बढ़ोतरी होगी। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन धन को अभी संचित करिए। निवेश मत करिए और जुबान पर काबू रखिए। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि- भाग्यवर्धन दिनों का निर्माण हो रहा है। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। अकारण चितिंत रहेंगे। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा क्योंकि सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

 

मीन राशि- भाग्य साथ होगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से सुधार की तरफ। प्रेम, संतान की स्थिति भाग्यशाली होगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.