मेष: कार्यस्थल पर बातचीत में सावधानी रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ: स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा के भी संकेत हैं।
मिथुन: दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम में छोटी-मोटी गलतियों से बचने के लिए अतिरिक्त ध्यान दें। बजट प्रभावित न हो, इसलिए खर्च सोच-समझकर करें
।कर्क: अपने गुस्से और व्यवहार पर काबू रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। सामाजिक कार्यों में शांत रहें।
सिंह : नकारात्मक विचारों और डर को खुद पर हावी न होने दें। सेहतमंद रहने के लिए अपनी फिटनेस की आदतों को नियमित रखें।
कन्या: दूसरों की मदद करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। खानपान और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
तुला: मन प्रसन्न और तनावमुक्त रहेगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे, हालांकि बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक: मूड काफी अच्छा और स्थिर रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन और अधिक प्रफुल्लित होगा।
धनु: मुस्कान आपकी आधी समस्याओं का समाधान है। गुस्से पर संयम रखें और कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।
मकर: भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बोलते समय और व्यवहार करते समय पूरी सावधानी बरतें।
कुंभ: कार्यस्थल पर आत्मविश्वास बना रहेगा. पुराने निवेश या संपत्ति से आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन: व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे और धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कई दिनों से चली आ रही कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है।




