Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

 

मेष राशि

 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगी.सहकर्मियों से मुलाकात होगी.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा.घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.लेट-लतीफी के कारण काम बिगड़ने की संभावना है.

 

वृषभ राशि

 

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.प्रॉपर्टी पर धन खर्च होगा.शिक्षा का लाभ मिलेगा.शरीर में थकान और तनाव बना रहेगा.अकस्मात खर्च अधिक होगा जिससे आप परेशान रहेंगे.सरकारी कार्यों में दौड़-धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

 

मिथुन राशि

 

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.अनुभव होने के बाद भी कामों में सुधार की गुंजाइश रहेगी.व्यवसाय में किसी और के भरोसे न रहें.परिवार के किसी सदस्य का गलत व्यवहार आपको परेशान कर सकते हैं .

 

कर्क राशि

 

आज के दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा.धन की आमद बनी रहेगी.भूमि-भवन में निवेश के लिए समय अनुकूल है.सहकर्मियों की लापरवाही विवाद का कारण बन सकती है.परिजनों की इच्छा पूरी करने से घर में सुख-शांति रहेगी.

 

सिंह राशि

 

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है.रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.प्रॉपर्टी के कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.व्यवसाय में निवेश करेंगे, लेकिन लाभ तुरंत नहीं मिलेगा.

 

कन्या राशि

 

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.रुका हुआ धन मिल सकता है.व्यवहार में सतर्क रहें, आपका गलत आचरण किसी को ठेस पहुंचा सकता है.लोग सामने कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन पीछे आलोचना कर सकते हैं.संचित धन पर निर्भर रहना पड़ेगा.

 

तुला राशि

 

आज का दिन सामान्य रहेगा.आप स्वभाव से संदेही रहेंगे, जिससे अपनों को ठेस पहुंच सकती है.संतान की उन्नति के योग हैं.कार्य-व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं.यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी.

 

वृश्चिक राशि

 

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.पराक्रम प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.जरूरत के समय धन मिल जाएगा, इसलिए ज्यादा चिंता नहीं होगी.बेरोजगारों को प्रयास करने पर नौकरी मिल सकती है.बड़बोलेपन से सम्मान में कमी आ सकती है.

 

धनु राशि

 

आज का दिन आपके लाभदायक रहेगा.राजकाज में सफलता प्राप्त होगी.दूर समीप की यात्रा होगी तथा पारिवारिक सुख मिलेगा.मनचाही वस्तुओं पर खर्च कर सकते हैं.घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

 

मकर राशि

 

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.प्रॉपर्टी के लेन देन में सावधानी बरतें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा .घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी.दिन की शुरुआत में सेहत ठीक नहीं रहेगी, लेकिन बाद में सुधार होगा.काम के प्रति गंभीर रहेंगे, फिर भी व्यवसाय में मंदी से लाभ कम होगा.बुद्धि के बल पर लाभ मिल सकता है.

 

कुंभ राशि

 

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.संतान से मन प्रसन्न रहेगा .मित्रों का सहयोग और सहयोग प्राप्त होगा.महिलाओं को जीवनसाथी से सम्मान और स्नेह मिलेगा.अधिकारियों से सावधान रहें, लोग आपकी गलती का इंतजार कर सकते हैं.

 

-मीन राशि

 

आज के दिन सहकर्मियों से मुलाकात होगी.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.साझेदारी में कार्य न करें अन्यथा विवाद हो सकते हैं.व्यवसायी किसी बड़ी योजना या अनुबंध पर काम करेंगे.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.