मेष (Aries): रिश्तों में समझदारी से काम लें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
वृषभ (Taurus): रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखें।
मिथुन (Gemini): सामाजिक मेलजोल और यात्राओं से खुशी मिलेगी। आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा।
कर्क (Cancer): परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज आप भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
सिंह (Leo): स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी।
कन्या (Virgo): मानसिक शांति बनाए रखें और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। धन से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें।
तुला (Tula): आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज का दबाव कम होने से आराम का समय मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सुकून से बीतेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है।
धनु (Sagittarius): सेहत एकदम दुरुस्त रहेगी। किसी पार्टी या समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर में मददगार साबित हो।
मकर (Capricorn): किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना चाहिए।
कुंभ (Aquarius): खान-पान का विशेष ध्यान रखें और तली-भुनी चीजों से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन (Pisces): ध्यान (Meditation) और आत्म-चिंतन से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।




