मेष (Aries): आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। काम में प्रगति दिखेगी। भाग्यशाली रंग: लाल
वृषभ (Taurus): मानसिक शांति बनाए रखना आज आपके लिए सर्वोपरि है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और तनाव से राहत मिलेगी।
मिथुन (Gemini): पिछले प्रयासों से सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। अज्ञात स्रोतों से धन लाभ हो सकता है
कर्क (Cancer): अपने उच्च आत्मविश्वास का सही उपयोग करें। दिन व्यस्त रहने के बावजूद शाम का समय सुकून भरा बीतेगा
सिंह (Leo): आशावादी बनें और चीजों के उज्जवल पक्ष को देखें। सकारात्मक दृष्टिकोण से रुके हुए काम बनेंगे।
कन्या (Virgo): आज आपका हास्य-विनोद आपकी सबसे बड़ी संपत्ति साबित होगा। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा ।
तुला (Libra): बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। किसी अच्छी जगह डिनर की योजना बनाकर थकान को दूर कर सकते हैं
वृश्चिक (Scorpio): आज आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। अनजान लोग भी मददगार साबित हो सकते हैं।
घनु (Sagittarius): जीवन के प्रति उदार दृष्टिकोण रखें। छोटी-मोटी बातों पर शिकायत करने और परेशान होने से बचें
मकर (Capricorn): स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालांकि, अचानक किसी घरेलू या चिकित्सकीय कार्य पर धन खर्च हो सकता है
कुंभ (Aquarius): सेहत बिल्कुल दुरुस्त रहेगी। आमदनी में सुधार होगा, लेकिन साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है
मीन (Pisces): खान-पान पर विशेष ध्यान दें और वजन नियंत्रित रखने के लिए जंक फूड से दूरी बनाए रखें




