Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि

आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.नौकरी मनोनुकूल रहेंगे .योजनाएं सफल रहेंगी.सेहत अच्छी रहेगी.झंझटों में न पड़ें.जोखिम न लें अन्यथा नुक़सान संभव हैं.अपने वाकचातुर्य से कार्य बना लेंगे.व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी.

वृषभ राशि

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.राजकीय सहयोग प्राप्त करेंगे.वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बने काम बिगड़ सकते हैं.अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को सोच बदलने की कोशिश करें.क्रोध पर नियंत्रण रखें.

-मिथुन राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.योजनाएं फलीभूत होंगी.संतान के विवाह की चिंता रहेगी.आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है.अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.

-कर्क राशि

आज के दिन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना रहेगी.जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी.व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी.स्वस्थ रहें, मस्त रहें. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें.खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें.

सिंह राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.भाग्य उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे.भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी.आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे.शत्रु परास्त होगा.जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें.

कन्या राशि

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.यात्रा, निवेश व नौकरी मनानुकूल रहेंगे.अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें.आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं.मन में कई दुविधाएं चल रही है.आय में वृद्धि होगी.आध्यात्मिक बल से लाभ होगा.

तुला राशि

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.मित्रों में आपका सम्मान बढ़ेगा.लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है.महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे.सेहत में सुधार आएगा.छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है.

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे.काम काज में सहयोग प्राप्त होगा.नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा.आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं.इस पर ध्यान दें.भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

-धनु राशि

आज के दिन किसी आनंद उत्सव में शामिल होने की संभावना बन रही हैं.मित्रों में आपका मन प्रसन्न रहेगा .क्या करूं, क्या न करूं.इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं.जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें.

मकर राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.पुराने निवेश से आपको फ़ायदा प्राप्त होगा.आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें.अपने आहार पर नियंत्रण रखें.पेट संबंधित रोग संभव है.समय कम है,काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं.

कुम्भ राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.सकारात्मक विचार से आपको सफलता प्राप्त होगी.जो करना चाहिये वो करिये.फालतू समय बर्बाद न करें.दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे.शांति से विचार कर कोई निर्णय लें.आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं.

-मीन राशि

आज के दिन आपको वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी.आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी.कार्य की अधिकता के कारण. जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे.उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे.सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.