Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि: चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा, लाल वस्तु पास रखें।

 

वृषभ राशि: जीवनसाथी का बहुत सहयोग मिलेगा, साथ रहेगा, आनंदित रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

 

मिथुन राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा है, काली जी को प्रणाम करें।

 

कर्क राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: गृह कलह के संकेत हैं। बहुत शांत चित्त होकर चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, यह पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है, लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि: धन का आगमन बढ़ेगा, लेकिन किसी भी तरीके से अभी निवेश करना या किसी का लेन-देन करना वर्जित रहेगा। पारिवारिक सुख बढ़ेगा, लेकिन जुबान के कारण खराब हो सकता है, ध्यान रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु का दान करें।

 

वृश्चिक राशि: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार अच्छा है, हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि: मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि: आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

 

मीन राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, पूजा-पाठ में मन लगेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.