
मेष राशि

आज के दिन आपके लिए कार्य सिद्धि दायक रहेगा. कार्य स्थल पर आपको सफलता प्राप्त होगी. किसी नए काम की योजना बनेगी. संतान के विवाह की योजना बनेगी. आध्यात्म में विश्वास बढ़ेगा. आप अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे. पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी.
वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कोर्ट-कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी. आप जो सोचते हैं, उसे करते रहेंगे तो आपको कामयाबी मिलेगी.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होने पर आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी.
कर्क राशि
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. दिन अनुभवपूर्ण रहेगा. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. फालतू खर्च होगा, विवाद न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं.
सिंह राशि
आज के दिन कार्यप्रणाली में सुधार होगा. भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए फैसलों से लाभ होगा. बिगड़े कार्य को भी व्यवहारिकता से बना पाएंगे. अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा. अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी. नई व्यावसायिक योजना लागू होगी. कन्या राशि
आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है. कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वाणी और विवेक से स्थिति संभाल लेंगे. दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे. तुला राशि
आज के दिन किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे. माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें. नौकरी वालों के लिए शुभ रहेगा. आपके विचार उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे. संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य टालें.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. शत्रुओं से सावधान रहें. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.
धनु राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. सेहत में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं. संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, लेकिन उनकी जिद जायज हो. आपकी निर्णय शक्ति कमजोर हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें.
मकर राशि
आज के दिन आपके स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा. दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रह सकते हैं. पिता से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें. परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.
कुम्भ राशि
आज के दिन रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. भूमि-भवन में निवेश से लाभ प्राप्त होगा. कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं. मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. दूसरों की बातों में न आएं.
मीन राशि
आज के दिन पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी. संतान की उन्नति होगी. योजनाएं सफल रहेंगी. नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा. घर-बाहर शांति बनी रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं.




