Saturday, April 25, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

मेष राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे. आज मन की कोई भी बात जीवनसाथी से ना छुपाएं, यही आपके लिए हितकर रहेगा. यदि अपनी भाषा एवं विचारों का सोच-समझकर प्रयोग करेंगे तो मान-सम्मान के साथ आय के नए मार्ग भी बना सकते हैं।

वृष राशि

आज के दिन शेयर बाजारों में निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान संभव है. सेहत सामान्य रहेगी. धन लाभ होगा. लेन-देन में सावधानी रखें. दिन के अधिकांश समय आप अपने में ही मस्त रहेंगे. कार्य-व्यवसाय में पुराने व्यवहारों के बल पर लाभ कमाएंगे, लेकिन कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी.

मिथुन राशि

आज के दिन आपके मन में कुछ ना कुछ उधेड़बुन लगी रहेगी. आज किसी भी कार्य में जोड़-तोड़ करने का प्रयास ना करें, अन्यथा हानि होगी. आपका स्वभाव संतोषी रहेगा, लेकिन परिजन किसी विशेष कार्य में जल्दबाजी अथवा जिद करेंगे. परिजनों की धीमी कार्यशैली के कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आर्थिक रूप से परिश्रम के बाद सफलता प्राप्त होगी. कार्यक्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहेगी, लेकिन उसका विशेष लाभ नहीं मिल पाएगा. फिर भी कुछ ना कुछ जोड़-तोड़कर अतिरिक्त आय बना सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में संतोष कम रहेगा.

सिंह राशि

आज के दिन आपको माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. परिवार का वातावरण किसी पुराने मामले को लेकर गर्म रह सकता है. खासकर भाई-बंधुओं से अहम को लेकर टकराव की आशंका है. चल-अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में अपने विचार दूसरों को सुनने के बाद ही रखें. कार्यक्षेत्र पर बीते दिनों की तुलना में कुछ शुभ अवसर बनेंगे.

कन्या राशि

आज के दिन आप अध्यात्म से प्रेरित रहेंगे. परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी. अपने निजी स्वार्थों को त्यागकर दूसरों की सहायता करेंगे, लेकिन बाद में स्वयं मानसिक उलझन में फंस सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर अपने मन के विचार खुलकर कहें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. आज संतान पर नजर रखना आवश्यक है.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लेकिन जिस कार्य या व्यक्ति का सहयोग करने का विचार करेंगे, उसमें परिजन ही बाधक बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर लाभ अचानक मिलने की संभावना है. सार्वजनिक क्षेत्र में पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. धार्मिक भावनाओं का प्रभाव बढ़ सकता है. कार्य-व्यवसाय में प्रतिष्ठा मिलेगी, लेकिन आर्थिक मामलों में सफलता कम मिलेगी. आय की तुलना में खर्च अधिक रहने से संतुलन बिगड़ सकता है. जल से जुड़े निवेश से बचें.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. कार्य-व्यवसाय में अनिश्चितता रहेगी. एक-दो सौदे बनने पर भी अपेक्षा से कम धन प्राप्त हो सकता है. अधिक भागदौड़ और जोड़-तोड़ से बचें. आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिसे टालना बेहतर रहेगा.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा. किसी से भी कार्य निकालना आसान होगा, लेकिन स्वभाव में जिद रहने के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें.

कुंभ राशि

आज के दिन कारोबार-व्यवसाय में पैतृक संबंधों या नाम का सहयोग मिलेगा. फिर भी आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. निवेश बिल्कुल ना करें. पुराने उधार को जल्द चुकाने का प्रयास करें, अन्यथा मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रलोभन के अवसर मिल सकते हैं.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. संतान पक्ष की उन्नति होगी. धार्मिक यात्रा के योग हैं. आर्थिक दृष्टिकोण से जिन कार्यों में लाभ की आशा करेंगे, उनसे निराशा हो सकती है. लेकिन कहीं से अचानक धन मिलने की संभावना भी है. परिवार का वातावरण मिलाजुला रहेगा और माता से स्नेह संबंध बने रहेंगे.

.

Read more

Local News

Translate »