Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि

आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. धार्मिक आस्था बढ़ेगी. विरोधी परास्त होंगे. नौकरी में बदलाव के योग हैं. अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं. अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो.

वृषभ राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. विदेश जाने की योजना बना सकते हैं. कार्यों में अनुकूल वातावरण मिलेगा. सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आपका ही होगा. बिना मांगे अपनी राय न दें. जीवनसाथी के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

मिथुन राशि

आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. कार्य स्थल पर आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे. बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे. समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें. आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

कर्क राशि

आज के दिन व्यस्तता पूर्वक कार्य में व्यस्त रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सन्तान के रूखे व्यवहार के कारण मन उदास रहेगा. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे. आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे. कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे. भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा.

सिंह राशि

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. घर परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा. पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. उपहार की प्राप्ति हो सकती है. वाहन पर धन खर्च होगा. जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे. भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.

कन्या राशि

आज के दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. आज किसी के साथ विवाद न करें. कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा. कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा. कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे. दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकते हैं.

तुला राशि

आज के दिन आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना सकते हैं. जल्द ही आपकी नौकरी और बिजनेस में तरक्की की संभावनाएं बन रहे हैं. वित्तीय मामलों में दूसरे पर भरोसा न करें. भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें. नौकरी में तरक्की के आसार है.

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें. आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं. शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें.

धनु राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होगी जिससे आपको प्रसन्नता का एहसास होगा. आय के स्रोत बढ़ेंगे. वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है. व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं. आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है. कला से लोगों को प्रभावित करेंगे.

मकर राशि

आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अधिकारों का भरपूर उपयोग करेंगे. वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे. लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. संतान सुख संभव है. विदेश जाने के योग है. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे.

कुंभ राशि

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी. अपने व्यवहार और आचरण बदलें. सब आपके हो जाएंगे. अपने जीवनसाथी के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा.

मीन राशि

आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार ले कर आ सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे. संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें. वाणी में मधुरता बनाए रखें. नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. कार्य क्षेत्र में प्रगति और सफलता प्राप्त होगी.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.