Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- धनार्जन होगा। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुरू होगा।

वृषभ राशि-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- थोड़ा मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। सर दर्द नेत्र,पीड़ा इत्यादि बना रहेगा। प्रेम संतान का बहुत अच्छा संकेत है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुरानी स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान का भरपूर सहयोग, व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम संतान का अच्छा योग बन रहा है। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुरू होगा।

तुला राशि- बच के पार करें जो भी करना है, उसको दोपहर से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रु पर दबाव बना रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी अच्छा, लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

कुंभ राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा, क्योंकि गृह कलह का संकेत है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.