मेष राशि
आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. मानसिक रूप से आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी. घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. पराक्रम में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी.
वृषभ राशि
आज के दिन घूमने-फिरने और मनोरंजन के साधनों पर खर्च होगा, जिससे आपको धन की स्थिति में कमी महसूस हो सकती है. आय के स्रोत बढ़ेंगे. धनार्जन की संभावना रहेगी. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रसन्नता बनी रहेगी. वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी. शरीर और मन प्रसन्न रहेंगे. आपके दिमाग में उत्साह बढ़ेगा और नए विचार आएंगे, जो जीवन में नई ऊर्जा भरेंगे. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. परिजनों के साथ घूमने जाने की योजना बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट-कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे. किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा. दूर से शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस करेंगे. घर में अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता और उत्साह बने रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. आलस्य हावी रह सकता है.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. आय के साधनों में वृद्धि होगी. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. संतान सुख में वृद्धि होगी. जीवन में सुकून चाहते हैं तो समय पर कार्य करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा.
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा. यात्रा में जल्दबाजी न करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. आपका पुराना रोग उभर सकता है. वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. हंसी-मजाक में हल्कापन न रखें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.
वृश्चिक राशि
आज कार्य में मिली सफलता से आपका उत्साह बढ़ेगा. घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी. नौकरीपेशा में पदोन्नति के योग हैं. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. रोजगार में वृद्धि होगी. आय के नए साधन मिल सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. जीवन सुखमय रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. हड्डी संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. जोखिम और जमानत के कार्य टालें. किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं.
मकर राशि
आज सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश मनोनुकूल रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. किसी कार्य को लेकर चिंता रह सकती है.
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. नई योजना बनेगी. थकान महसूस होगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड से लाभ मिल सकता है.




