Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि

आज के दिन माता पिता की सेवा में व्यस्त रहेंगे. घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकते हैं. सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. पेट संबंधित समस्या हो सकती है.

वृषभ राशि

आज के दिन नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद संभव है. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. सुख सुविधा में वृद्धि होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. संतान द्वारा सहयोग मिलेगा. प्रतियोगिता में विजय होगी.

मिथुन राशि

आज के दिन धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. लेन-देन में सावधानी बरतें. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. सेहत का विशेष ध्यान रखें. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. अधिकारी से विवाद हो सकता है.

कर्क राशि

आज के दिन घर बाहर शांति का वातावरण रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी. साझेदारी से लाभ होगा. राजकाज में सफलता मिलेगी. शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आ सकती है.

सिंह राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी. कुटुंबजनों में प्रसन्नता रहेगी. अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं हैं. समस्या का समाधान होगा. मानसिक शांति मिलेगी. कार्य में विजय प्राप्त होगी. पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं. पराक्रम में वृद्धि होगी.

कन्या राशि

आज के दिन आपके लिए सुखद रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. भूमि भवन में निवेश शुभ रहेगा. रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. धन का लाभ होगा. समस्या का समाधान होगा. दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी. दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी. राजकाज में सफलता मिलेगी.

तुला राशि

आज के दिन कार्य में प्रगति होगी. व्यापार में उन्नति होगी. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. छोटे भाई बहनों से संबंध बेहतर होंगे. पुराने विवादों से छुटकारा मिलेगा. कारोबार में विस्तार और लाभ होगा. संतान का सहयोग मिलेगा. धर्म कार्य सम्पन्न होंगे. पराक्रम में वृद्धि होगी. खर्च अधिक होगा.

वृश्चिक राशि

आज के दिन सुख के साधनों में वृद्धि होगी. घर परिवार में सुख और आनंद का वातावरण रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. सामाजिक कार्यों की योजना बनेगी. सेहत का ध्यान रखें. कारोबार में सहयोग मिलेगा. कठिनाइयां दूर होंगी. योजना का विस्तार होगा. शिक्षा पर धन खर्च होगा. धन का लाभ होगा. समस्या का समाधान होगा. परिवार की समस्या रह सकती है.

धनु राशि

आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज किसी की बातों में न आएं अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में लाभ होगा. हड्डी संबंधित परेशानी हो सकती है. कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. धन का लाभ मिलेगा. पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं. पारिवारिक संघर्ष हो सकता है.

मकर राशि

आज के दिन आपको मानसिक रूप से परेशान होने की संभावना रहेगी. नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलेगी. पत्नी के साथ दूर या समीप की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी. दैनिक कार्य में बाधाएं आएंगी. निर्माण कार्य में प्रगति होगी. गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है. मानसिक परेशानी रहेगी. उदर विकार हो सकता है. दैनिक रोजगार सामान्य रहेगा.

कुम्भ राशि

आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. उत्तम भोजन का आनंद मिलेगा. संतान का पक्ष लेना पड़ सकता है. पूंजी निवेश करने में सावधानी बरतें. व्यय अधिक होगा. कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढ़ेगा. राजकार्य में वृद्धि होगी. शिक्षा में लाभ मिलेगा. धन का लाभ होगा.

मीन राशि

आज के दिन सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. सुख के साधन जुटेंगे. घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. आज बीती बातों को भूलकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी. व्यापार में विस्तार होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. संतान सुख मिलेगा. नई योजनाएं बनेंगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.