मेष राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कार्य व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. किसी अपरिचित की बातों में न आएं. थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे. मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा
वृष राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी, जोखिम व जमानत के कार्य टालें. सेहत का विशेष सावधानी बरतें अन्यथा शारीरिक कष्ट संभव हैं. मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं. नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है. परिवार में मनमुटाव हो सकता है. निवेश करने से बचें।. व्यापार ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. निवेश करने से बचें. परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़े. कार्य की गति धीमी रहेगी. खान पान में सावधानी बरतें.
कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा. अचानक लाभ के योग हैं. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी, नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. उत्साह से काम कर पाएंगे, किसी की बातों में न आएं.
सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. दूसरों की झगड़ा में न उलझें क्योंकि आपका नुकसान हो सकते हैं. जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें. विवाद से बचें. काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.
कन्या राशि
आज के दिन अचानक धन प्राप्ति के प्रबल आसार रहेंगे, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. सेहत उतार चढ़ाव से परेशान रहेंगे. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है. अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.
तुला राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. पुराना रोग उभर सकते हैं जिससे आपको शारीरिक कष्ट संभव है, तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. आय में वृद्धि होगी, मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी. रोजगार प्राप्ति के योग हैं. परिवार या स्नेही लोगों के साथ विवाद हो सकता है. थकान महसूस होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, प्रेम संबंधों में सफलता मिलने की उम्मीद है. हड्डी में चोट लगने की संभावना रहेगी. जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे, कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी. पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा.
धनु राशि
आज के दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. नए योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. भागदौड़ रहेगी, बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा, जोखिम न उठाएं. व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा.
मकर राशि
आज के दिन किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. व्यापार में वृद्धि के योग हैं. परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. शारीरिक कष्ट संभव है.
कुंभ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा सफल रहेगी, बेचैनी रहेगी. नई योजना बनेगी. लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं. भरपूर प्रयास करें. आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी.
मीन राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भूमि भवन में निवेश शुभ रहेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा, संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी.




