Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि: व्यावसायिक तौर पर बहुत ही सुदृढ़ होते जा रहे हैं। राजनीतिक लाभ, कोर्ट कचहरी में विजय, धन आगमन, कुटुंबों में वृद्धि, सुस्वाद भोजन, प्रेम संतान, व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया है। सूर्य को जल देना, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

वृषभ राशि: ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।

 

मिथुन राशि: बहुत बच के पार करें। बिल्कुल भी अच्छा समय नहीं है। पिता के स्वास्थ्य पर, स्वयं के स्वास्थ्य पर, प्रेम संतान का साथ और स्वास्थ्य, खर्च की अधिकता, मन की परेशानी, कर्ज की स्थिति थोड़ा मध्यम समय है। कुछ दिनों की बात है। फिर बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। हरी वस्तु पास रखें।

 

कर्क राशि: आय में उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का साथ थोड़ा ड्राइनेस दिख रहा है। बाकी सारी स्थिति ठीक है। प्रेम संतान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: व्यावसायिक तौर पर अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। शत्रुओं पर दबाव कायम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी लगभग ठीक है, लेकिन डिस्टर्बिंग टाइम है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि: मन में बहुत उथल पुथल रहेगा। मानसिक तौर पर यह समय अच्छा नहीं है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। क्रोध पर काबू रखें। भाग्य साथ देगा। फिर भी यात्रा का योग भी बनेगा। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन खराब नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

तुला राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में उथल पुथल सा दिख रहा है। बाकी प्रेम संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक-ठाक समय रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा

 

वृश्चिक राशि: बहुत अच्छा समय है। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा

 

धनु राशि: स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा, धन का आगमन बढ़ेगा, अपनों में वृद्धि होगी, राजनीतिक लाभ मिलेगा। शुभ समय लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार अच्छा है फिर भी थोड़ा माध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि: बस भावुकता पर नियंत्रण रखिए, क्रोध पर काबू रखिए। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार बहुत अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

 

कुंभ राशि: गृह कलह के संकेत हैं। थोड़ा खराब समय होगा, कई तरह के लोग परेशान करेंगे। कई फ्रंट में आपको लड़ना पड़ेगा। सरकारी तंत्र हो, पार्टनरशिप की प्रॉब्लम हो, प्रेम संतान हो, सब पर ध्यान देना पड़ेगा। सारी स्थितियां थोड़ी सी बिखरी हुई है, मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

 

मीन राशि: बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। व्यवसाय की स्थिति बहुत अच्छी है। राजनीतिक स्थिति पराक्रम बने रहेंगे, पराक्रमी बने रहेंगे। एक वंडरफुल टाइम है, बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। नीली वस्तु का दान करना शुरू होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.