Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि:

दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं. आज आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन निजी कार्य के चक्कर में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी.

वृषभ राशि:

अनजाने में हुई गलती की आज आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले व्यवसाय में धन लाभ होगा और अपनों से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. आज आपका मन भक्ति भाव में लगेगा.

 

मिथुन राशि:

अपनों का साथ पाकर मिथुन राशि वालों का मन खुश रहेगा. इसके अलावा गृहस्थ सुख मिलेगा. आज आपको नेत्र संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

 

कर्क राशि:

धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें. हालांकि, व्यय में वृद्धि होने से तनाव रहेगा. इसके अलावा आज चोट लगने व हानि होने की भी संभावना है. आज आप कोई भी जोखिमभरा काम न करें.

 

सिंह राशि:

रिश्तों में आई गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा व्यक्ति का प्रमोशन हो सकता है. इसके अलावा रुका हुआ धन मिलेगा. आज आपकी कोई कीमती चीज खो सकती है.

 

कन्या राशि:

व्यापारिक नए सौदे मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही व्यवसायिक नई योजना पर कार्य करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा कार्यप्रणाली में सुधार होगा.

 

तुला राशि:

आज आपकी धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी. साथ ही राजकीय बाधा दूर होगी. विवेक से किए गए कार्यों में आज सफलता मिलेगी.

 

वृश्चिक राशि:

समय का उपयोग करने से लाभ होगा. यदि आज आप अपने करीबीयों का ध्यान रखेंगे तो अच्छा रहेगा. आज आपके लिए शादी का रिश्ता भी आ सकता है.

धनु राशि:

आज आपको अपने जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं. प्रेम-प्रसंग में दिनभर अनुकूलता रहेगी. साथ ही राजकीय सहयोग प्राप्त होगा.

 

मकर राशि:

नौकरी में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए सावधान रहें. संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. आज मकर राशि वालों की बेरोजगारी दूर होगी. हालांकि, दिनभर थकान रहेगी.

 

कुंभ राशि:

अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और दिन की उपयोगिता को समझें. आज कुंडली में यात्रा के योग बन रहे हैं. साथ ही पुराने लेनदेन आज पूरे होंगे. हालांकि, पेट से संबंधित रोग से कुंभ राशि के जातक आज पीड़ित रहेंगे.

 

मीन राशि:

नौकरी में किए प्रयास विफल हो सकते हैं. इसके अलावा पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रहेंगे. संतान के लिए शादी का रिश्ता आज 20 जनवरी 2026 को आ सकता है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.