Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, धन हानि, इत्यादि दिखता है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन माफिक समाचार की प्राप्ति नहीं होगी। विवादास्पदक समाचार मिल सकते हैं। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- व्यावसायिक विवाद संभव है। कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- मान हानि के संकेत हैं। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बड़ी हानि की तरफ इशारा है। बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में खराब स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका भी बच कर रहें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बहुत सारे शत्रु इस समय ऊपर आएंगे। हालांकि नतमस्तक होंगे। जीत आपकी होगी, लेकिन बहुत डिस्टर्बेंस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। कोई मानसिक बड़ा आघात हो सकता है। मानसिक स्वास्थ्य खासकर खराब है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू विवाद बढ़ सकता है। हृदय से संबंधित, सीने से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। नाक, कान, गले की बड़ी परेशानी हो सकती है। स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई, बहन से कोई वैचारिक या बड़ा विवाद संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के बड़े संकेत हैं। कई निवेश न करें अभी। अपनों से न उलझें। वाणी पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- बहुत बचकर पार करिएगा। स्वास्थ्य बड़े बुरे तरीके से प्रभावित हो सकता है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। काली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.