Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि – डिस्टर्बिंग दिन। चाहे स्वास्थ्य का मामला हो, कार्य की स्थिति हो। थोड़ा डिस्टर्ब रहेगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे इस समय । प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी । शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- मन खिन्न रहेगा। बच्चों से जो लोग प्रेम में हैं वो प्रेम से। विद्यार्थियों के लिए स्थिति भी थोड़ी खिन्नता की शिकार होगी। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि – गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणा करते रहें ।

कर्क राशि – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नाक, कान, गला की परेशानी होगी। व्यावसायिक उठापटक चलता रहेगा। प्रेम, संतान भी है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मुख रोग के शिकार होंगे। कहीं भी अगर रुपये, पैसे किसी को देंगे तो लौट के आने में मुश्किल होगा। इसलिए लेन-देन से बचें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- मानसिक परेशानी बने रहेगी। शारीरिक भी बेचैनी, घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- अनाब-सनाब खर्चे होंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम । व्यापार ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- व्यापारिक मध्यम समय रहेगा। राजनीतिक गलियारों में थोड़ा उठापटक बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम । व्यापार लगभग मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा से बचें। भाग्य पर भरोसा होकर कार्य न करें। बाकी स्वास्थ्य ठीक है । प्रेम, संतान थोड़ा नकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेगा। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – उदर रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। नौकरी-चाकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। काली जी को प्रणाम करें, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.