Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- अलग सा रौब और रुआब आपमें आ चुका है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। खुश दिन। अच्छा दिन। खुशनुमा दिन। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बढ़ सकती है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। तांबें की वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खासकर। व्यापार सही है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। कलह से बचें। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। निवेश अभी न करें। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम अभी भी है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। आय की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करें। उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.