Saturday, September 5, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- भावनाओं पर थोड़ा काबू रखें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- ग्रह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, में थोड़ी सी नेगेटिविटी रहेगी और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा लेकिन निवेश अभी न करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान व्यापार काफी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें। सूर्य को जल दें।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से अच्छी स्थिति में। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। तांबे की वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से पहले से बेहतर समय है और किसी भी तरीके की जो रिस्क थी, उससे उबर चुके हैं। यात्रा का योग बनेगा। सूर्य को जल देते रहें।

मकर राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम की स्थिति भी अच्छी है। संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि- रोग, शक्ति में वृद्धि होगी लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.