Monday, November 16, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- कॉम्परेटिवली थोड़ा सा सुधार कहेंगे इसको। हालांकि अभी द्वादश भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु का जमावड़ा बहुत नुकसान वाली स्थिति में है, लेकिन तत्कालिक राहत मिलेगी आपको। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति थोड़ी बैटर होगी। स्वास्थ्य में भी थोड़ा सुधार होगा। प्रफुल्लित रहेंगे। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा नहीं है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा है। भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार अच्छा है, बस थोड़ा कलह से बचें। बाकी स्थिति में सुधार है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.