Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी

मेष राशि- आप में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। काम करने की क्षमता रहेगी। प्रेम का साथ होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जैसी जरूरत होगी वैसी वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शुभ समय । सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता। किसी न किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। भले ही अनायास चिंता हो । प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि – इनकम का घर मजबूत बना हुआ है। कुछ नए सोर्स बनेंगे, रुपए-पैसे आने के। पुराने सोर्स काम करते रहेंगे। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि – सिंह राशि की स्थिति अच्छी है। परिस्थितियां आपकी अनुकूल होती जा रही हैं। भाग्यवश काम संवरने के संकेत हैं। भाग्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर चल रही है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास दान करें।

तुला राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे लेकिन प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा । रंगीन दिन गुजारेंगे। शुभता बनी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- शत्रु उपद्रव करने की कोशिश करेंगे, लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए, कवियों के लिए, लेखकों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य ठीक है । प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि – धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.