Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- बस एक दिन और ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान का साथ रहेगा। व्यापार भी चलता रहेगा है। बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृषभ राशि- जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। विवाहितों के लिए जीवनसाथी का पूरा-पूरा संबंध भरपूर मिलेगा। प्रेम में जो लोग हैं, प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात और बड़ी अच्छी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों की विघ्न, बाधा खत्म होगी। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। बस छोटी-मोटी प्रॉब्लम स्वास्थ्य में लगी रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों और कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक ऊर्जा बढ़ चढ़कर रहेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। अभी निवेश करने से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। सौम्यता और सुकुमारता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। बजरंगबली का प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। पार्टनरशिप में थोड़ी प्रॉब्लम के आसार हैं। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- आर्थिक क्रिया मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें, शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.