Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। वाहन धीरे चलाएं। किसी भी तरीके की कोई स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बजरंगबली को प्रणाम करना और लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। पति-पत्नी का साथ होगा, जो लोग प्रेम में हैं उनमें समीपता बढ़ेगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभाव दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि- भावुकता पर काबू रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। बस धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा है। कुछ अधिकारियों का साथ और आशीर्वाद मिलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.