Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी सी खराब रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण अगर बहुत आवश्यक न हो तो कोई नई शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- गृह कलह के बढ़े संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर जैसे ईष्ट-मित्र, भाई-बहन के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा है, लेकिन कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। काली जी को प्रणाम करें।

कर्क राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। अगर निवेश किया तो धन हानि के प्रबल संकेत हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी, अवसाद, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। आर्थिक स्थिति में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। मन परेशान रहेगा। संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। कुल मिलाकर एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। कार्यों की विघ्न बाधा बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रुओं पर दबदबा आपका कायम रहेगा। डिस्टर्बेंस रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार हर तरीके एक आप लेकिन आप उबर जाएंगे। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.