Friday, September 4, 2026

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

Advertisement

मेष राशि

आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें। हालांकि आज थोड़ी व्यस्तता रहेगी और निजी कार्य के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत आज आपको चुकानी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग हैं। इसके अलावा अपनों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही भक्ति भाव में मन लगेगा।

मिथुन राशि

अपनों का साथ पाकर आपका मन खुश होगा। परिवार के लोगों से मन-मुटाव आज खत्म हो सकते हैं। इसके अलावा गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। लेकिन नेत्र संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि

धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें। व्यय में वृद्धि होने से तनाव होगा। इसके अलावा चोट लगने व चोरी होने की संभावना है। आज कर्क राशि के जातक कोई जोखिमभरा काम न करें। प्रेम के लिहाज से ये दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

रिश्तों में आई गलतफहमी को खत्म करें। नौकरीपेशा व्यक्ति का आज प्रमोशन हो सकता है। साथ ही रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। आज आप अपनी चीजों को संभालकर रखें क्योंकि कुछ खोने की संभावना है।

कन्या राशि

व्यापारिक नए सौदे मिलने से कन्या राशिवालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा। साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार होगा। इसके अलावा धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि

अपने कार्य की सिद्धि के लिए आज आप किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे। इसके अलावा धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आज आप विवेक से कार्य करेंगे तो राजकीय बाधा दूर होगी।

वृश्चिक राशि

व्यवसायिक सफलता के लिए आज आप कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाएंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा अपनों का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं।

धनु राशि

आज आप आलस त्यागें और अपने काम पर ध्यान दें। हालांकि जीवनसाथी की चिंता सताएगी। इसके अलावा अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

नौकरी में कोई आपके खिलाफ आज षड्यंत्र रच सकता है। इसलिए सावधान रहें। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिल सकता है। हालांकि आज थकान रहेगी। इसके अलावा अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और दिन की उपयोगिता को समझें। आज आपकी कुंडली में यात्रा के योग हैं। इसके अलावा पुराने लेनदेन पूरे हो सकते है। लेकिन पेट से संबंधित रोग परेशान करेगा।

मीन राशि

नौकरी में किए प्रयास विफल हो सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक विवाद परेशान करेगा। यदि आज आप अपनों से अपेक्षा नहीं रखेंगे तो अच्छा रहेगा। आज आपके संतान के लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.