Thursday, March 20, 2025

जानिए: आज का अपना राशिफल

Share

भोंपूराम खबरी।

मेष राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार, स्वास्थ्य सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं थोड़ा बचके पार करें। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुहंता का योग का निर्माण हो रहा है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। थोड़ा रुकावट के साथ कार्य संपन्न होंगे। बाकी स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा और भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि का संकेत दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जो भी आपने सोचा है उसको कार्य रोक दें। बाकी स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार अच्छा। बस निवेश अभी मत करिए। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- बहुत अच्छी ऊर्जा आप mमें बनी रहेगी। पॉजिटिव बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम हैं। व्यापार में अभी कोई नया रिस्क मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा और कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

 

 

Read more

Local News

Translate »