Saturday, September 5, 2026

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ 4 फरवरी को मनाएंगे होली मिलन समारोह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक तिलक राज बेहड़ 04 फरवरी को होली मिलन समारोह के अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं देंगे।

विधायक के निजी सचिव कुलदीप सिंह लक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मिलन कार्यक्रम के तहत प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक माननीय विधायक जी अपने रूद्रपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मिलेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किच्छा स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से होली मिलन कर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

 

माननीय विधायक जी ने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें पुरानी कटुताओं को भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की एकता, सद्भाव और विकास की भावना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

विधायक जी ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह में सहभागी बनने तथा प्रेम और सद्भाव के इस पावन पर्व को मिलजुल कर मनाने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.