Thursday, January 22, 2026

14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । भाजपा सरकार के खिलाफ आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर आज काशीपुर बायपास रोड स्थित सिटी क्लब में विधायक तिलक राज बेहड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें इस महारैली में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया गया।

विधायक तिलक राज बेहड ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की हत्या कर रही है और वोट चोरी के माध्यम से राज्यों में अपनी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब यह बात ही समझ चुकी है कि भाजपा देश की जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है और आने वाला समय अब कांग्रेस पार्टी का है। बेहड ने कहा कि भाजपा सरकार एक विशेष वर्ग पर जानबूझकर हमला कर रही है। कांग्रेस सभी समाज के वर्गों का सम्मान करती है और जिस प्रकार से भाजपा जानबूझकर लोगों को निशाना बना रही है उसे आने वाले समय में जनता माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि खेड़ा स्थित ईदगाह कई दशकों पुरानी है। जिसमें भाजपा के तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी और उपाध्यक्ष चंदन बेग भी जाते थे। ऐसे में उसे नजूल बढ़कर निशाना बनाया गया है। बेहड ने कहा की लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में होने वाली यह महारैली ऐतिहासिक होगी और भाजपा की जड़े हिला देगी ।कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा की नीतियों को समाप्त किया जाएगा। महारैली के उधम सिंह नगर प्रभारी मोहनखेड़ा ने कहा कि संगठन में एकजुटता बेहद आवश्यक है। यदि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे तो परिवर्तन होना तय है ।उन्होंने कहा कि महा रैली के लिए सभी वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है और जनपद से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता इस महारैली में सहभागिता करें और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष ममता रानी ,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोनिका ढाली ,प्रीति साना, दिनेश पंत, परिमल राय, विक्रम सिंह विर्क, राजेंद्र मिश्रा, प्रकाश शर्मा, गौरव खुराना, गौरव गिरी, सौरभ बेहद, राजीव कोली ,इंद्रजीत सिंह, जितेश शर्मा ,समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read more

Local News

Translate »