Saturday, September 5, 2026

कोतवाल के खिलाफ किच्छा विधायक बेहड़ का धरना-प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा किच्छा कोतवाल को हटाए जाने की मांग को लेकर आज नवीन मंडी स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय के सम्मुख पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस ग्राम दरऊ के एक व्यक्ति द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हाजी सरवर यार के विरुद्ध धमकाने जान से मारने तथा गाली गलौज करने की तहरीर दी गई थी। जिस संबंध में कोतवाल द्वारा उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए कोतवाली बुलाया गया था किंतु सोसाइटी के चुनाव की प्रक्रिया के चलते हाजी सरवर यार खान कोतवाली नहीं पहुंच पाए थे। जिस पर कोतवाल द्वारा उन्हें राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में चल रहे मतदान स्थल से कोतवाली ले जाया गया था। जिसको लेकर के खासा बवाल कांग्रेसियों ने मचाया था। तब से कांग्रेसियों द्वारा कोतवाल को हटाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। आज धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते विधायक बेहड़ ने कहा कि जब तक कोतवाल का स्थानांतरण नहीं किया जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने कहा कि कोतवाली में बार-बार पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हीं लोगों को भेजा जा रहा है जो पूर्व में भी विवादित रहे हैं तथा एक पक्षीय कार्रवाई करते रहते हैं । उन्होंने कहा कि यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सत्ता पक्ष के इशारे पर ही अन्य लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है तथा भाजपाकी सरकारों द्वारा आम नागरिकों एवं विपक्षियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरानें पूर्व समिति अध्यक्ष गुलशन सिंधी, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, सुनीता कश्यप, छोटू कोली, जीवन जोशी, अंकुश गुम्बर, सुमित्तर भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, दर्शन कोली, नजाकत सभासद, एनयू खान, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह, शिव मित्तल, हरिओम चौहान, ताहिर मलिक, दानिश मलिक, अरुण तनेजा, कुलदीप, आरिफ आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.