Friday, September 4, 2026

विश्वविद्यालय में ‘कल्पनाकृति’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर।  गो ब पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान समिति द्वारा ‘कल्पनाकृति’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का हर्षोल्लास के विश्वविद्यालय के गांधी हाल सभागार में एक उत्कृष्ट आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ शिवेंद्र कुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यकर्मों की ऊर्जा से ओत प्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम एक उत्सव जैसा लग रहा था। अध्ययन अध्यापन के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम से एक नई ऊर्जा का प्रवाह होता है। कार्यक्रम के आयोजन में समूह के रूप में कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है और आनंद की अनुभूति प्रदान करने वाले ये क्षण विश्वविद्यालय से डिग्री लेकर जाने के बाद भी याद आते रहते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

विश्वविद्यालय में ‘कल्पनाकृति’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने इस अवसर पर समिति द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को तथा समिति के पद धारकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ अल्का गोयल के नेतृत्व में स्टाफ काउन्सलर डॉ दिव्या सिंह और सह स्टाफ काउन्सलर डॉ पूजा टम्टा के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ दीपा विनय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ विपिन ध्यानी, अन्य अधिष्ठाता एवं निदेशकगण तथा विभिन्न छात्रोंवासो के वार्डन, सहायक वार्डन, संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.