Friday, September 4, 2026

जेपीएस जूनियर में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, माताओं का हुआ सम्मान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर में आज मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर प्रेम, स्नेह और मातृ सम्मान की भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

जेपीएस जूनियर में मातृ दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, माताओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार और समाज के निर्माण में माताओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सभी माताओं के त्याग और समर्पण को नमन किया।

निदेशक श्री सुधांशु पंत एवं प्रधानाचार्य श्री आर. डी. शर्मा ने भी कार्यक्रम में उपस्थित माताओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना की तथा उन्हें समाज की सशक्त धुरी बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य, भावपूर्ण गीत एवं योग प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। माताओं ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा माताओं के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें मेहंदी रचना, गिफ्ट रैपिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फायरलेस कुकिंग, रैंप वॉक एवं पुष्प सज्जा प्रमुख रहीं। माताओं ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने कहा, *“माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु, प्रथम मित्र और प्रथम मार्गदर्शक होती हैं। माँ का निस्वार्थ प्रेम ही बच्चे की नींव को मजबूत बनाता है। आज का यह आयोजन माताओं के इसी त्याग और ममता को समर्पित है।”*

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता माताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी माताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.