Friday, September 4, 2026

यहां पत्रकार के भाई की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं/नोएडा। उत्तराखंड के लालकुआं क्षेत्र निवासी एक युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान संतोष कांडपाल पुत्र स्वर्गीय गोविंद भल्लभ कांडपाल, निवासी दुमका बंगर बच्चीधर्मा, हल्दूचौड़, लालकुआं जिला नैनीताल के रूप में हुई है। उनके भाई मनोज कांडपाल लालकुआं क्षेत्र में एक निजी चैनल में कार्यरत हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कांडपाल नोएडा के इकोटेक क्षेत्र स्थित प्लॉट नंबर-52 के एक पॉलिस्टर प्लांट में कार्यरत थे तथा सेक्टर-36 में किराए के कमरे में रह रहे थे। दिनांक 02 मार्च 2026 को परिजनों को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो परिस्थितियां सामान्य नहीं लगीं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हुआ कि मृत्यु कई दिन पूर्व हो चुकी थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मृतक के मोबाइल फोन से सभी संपर्क नंबर डिलीट पाए गए, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।

परिवार ने आशंका जताई है कि यह स्वाभाविक मृत्यु नहीं, बल्कि किसी साजिश का मामला हो सकता है। इस संबंध में परिजनों ने थाना गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है।

परिवारजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक वे न्याय के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.