Friday, September 4, 2026

यहां गहरी खाई में गिरी जीप, एक की हुई मौत, तीन घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पिथौरागढ़ | जिले में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूनाकोट वड्डा से झूलाघाट की ओर जा रही एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से SDRF को दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि कमांडर जीप (UA055382) बूरा गांव के पास गहरी खाई में गिरी हुई थी। वाहन में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को पहले ही बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था।

SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक युवक के शव को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

घायलों की पहचान जगदीश बिष्ट (40) निवासी बासौद, मोहन बिष्ट (40) निवासी बासौद और सचिन चंद (22) निवासी मुनकोट के रूप में हुई है। वहीं हादसे में लक्की भंडारी (22) निवासी कोटभाल्डे की मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.