Saturday, September 5, 2026

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा सर्वोत्तम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षा सर्वोत्तम रहा। जिसमें ह्यूमिनिटीज में आरिफा कुरैशी ने 98.2% एवं वाणिज्य वर्ग में याशिका स्वामी ने 98.2% अंक लेकर प्रथम स्थान, ह्यूमिनिटीज में करमन कौर ने 97.8% अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा ह्यूमिनिटीज में अंशिका भट्ट ने 97.2% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजनीति विज्ञान में करमन कौर, भूगोल में आरिफा कुरैशी, चित्रकारी में आरिफा कुरैशी, याशिका स्वामी, करमन कौर, ज्योतिका सिंह, आर्यन राना, ऐश्वर्या गोस्वामी, तौफिका शाहीन, हंशिका ब्रह्म, निधि नेगी, खुशी चावला, शान्या तिवारी, साक्षी रावत, तान्या चुग, माही छाबड़ा, निहार कण्डवाल, स्वाति मेहरा, अनय त्रिपाठी, रोहित सिंह, प्रियदर्शनी सुमन, अपराजिता एवं योगा में नवजोत सिंह, तौफिका शाहीन एवं कोमल गंगवार ने 100% अंक प्राप्त करके बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, माता-पिता तथा गुरूजनों का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सफल विद्यार्थियों को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रयास, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम से ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने तथा प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ संकल्पित है।इस अवसर पर निदेशक सुधांशु पन्त, प्रधानाचार्य आर. डी. शर्मा, समस्त सेक्सन हैड्स ने परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम लाने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ने निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर अपनी परम्परा को कायम रखते हुए पुनः शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.