Saturday, September 5, 2026

पाकिस्तानी कंटेंट पर लगा ताला भारत में सभी OTT और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तत्काल हटाने के निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सभी OTT प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल इंटरमीडियरीज़ को आदेश दिया है कि वे पाकिस्तान में निर्मित वेब सीरीज़, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य कंटेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करें और हटा दें चाहे वह सब्सक्रिप्शन आधारित हो या फ्री।

यह कदम हालिया भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी रूप में पाकिस्तानी प्रचार, मनोरंजन या संदेश भारत में स्वीकार्य नहीं है।

सभी प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का निर्देश

सब्सक्रिप्शन और फ्री दोनों मॉडल पर लागू

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

राष्ट्रीय सुरक्षा को बताया गया मुख्य कारण

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.