Friday, September 4, 2026

तीनपानी डाम, फुलसुंगा में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण, वैकल्पिक मार्ग व छठ पूजा घाट के पुनर्निर्माण के दिए निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तीनपानी डाम, फुलसुंगा में निर्माणाधीन पुल का सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भरत सिंह डांगी, सहायक अभियंता विजय पाल सिंह, अपर सहायक अभियंता हरपाल सिंह, पार्षद पवन राणा तथा पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश गौरी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन पुल की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विस्तार से जायजा लिया गया। अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने निर्देश दिए कि पुल का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पुल निर्माण कार्य पूरा होने तक क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सुरक्षित एवं सुगम वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों एवं दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हुए छठ पूजा घाट का भी जायजा लिया, शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए छठ पूजा घाट का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी पुनर्निर्माण कराया जाए, जिससे आगामी पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। पुल बनने तक वैकल्पिक आवागमन की समुचित व्यवस्था और छठ पूजा घाट का शीघ्र पुनर्निर्माण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भरत सिंह डांगी से किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा घाटों के विकास एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। उन्होंने तुर्कागौरी स्थित छठ घाट, बंडीया भट्ठा नमक फैक्ट्री छठ घाट, इंदरपुर छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पक्की सीढ़ियों का निर्माण, रामेश्वरपुर छठ घाट का सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक निर्माण कार्य तथा प्रीतनगर छठ घाट के निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृत कराते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराने को कहा।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महापर्व क्षेत्र की बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पर्व है। ऐसे में सभी छठ पूजा घाटों पर सुरक्षित, स्वच्छ एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से इन सभी कार्यों के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ करने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने को कहा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.