Thursday, April 24, 2025

एशियन पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत को कांस्य

Share

भोंपूराम खबरी। कंबोडिया में आयोजित फर्स्ट एशियन पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत ने कांस्य पदक जीता है। नेशनल पैरा खिलाड़ी रेखा मेहता इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अलग- अलग देशों की छह टीमों ने प्रतिभाग किया था। भारत की जीत के बाद गूलरभोज की खिलाड़ी रेखा मेहता ने सोशल मीडिया में सहयोग के लिए  धन्यवाद दिया है। कहा कि आप सभी के सहयोग से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।

गूलरभोज के तिलपुरी गांव की निवासी नेशनल पैरा खिलाड़ी 32 वर्षीय रेखा मेहता आर्थिक तंगी की वजह से कंबोडिया नहीं जा पा रहीं थी। आर्थिक तंगी के कारण प्रतियोगिता के लिए विदेश न जा पाने की खबर  के  बाद लोग सहयोग के लिए आगे आए। उनके टिकट खरीदने सहयोग किया। इसके बाद बीते गुरुवार रात को अन्ना अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल चेन्नई से फ्लाइट पकड़ कर फर्स्ट एशियन पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कंबोडिया पंहुची थीं। उन्होंने ने बताया 28 मार्च को प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड के साथ ही मेजबान कंबोडिया की टीमों की भिड़ंत हुई। कंबोडिया से ही उन्होंने फोन पर बताया कि वह बहुत खुश कि पहली बार उन्होंने विदेशी धरती पर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने देश के लिए कांस्य पदक हासिल किया। आगे इससे भी अच्छा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा वह सोमवार को भारत आएंगी।

आप सभी का धन्यवाद, आपके आशीर्वाद व सहयोग से मैं आज यहां तक पहुंच पाई हूं और एशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हो पाई हूं। मेरे परिवार और गांव के सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुचाने में मेरा 2025 सपोर्ट किया । – रेखा मेहता, भारतीय पैरा खिलाड़ी

 

Read more

Local News

Translate »