Saturday, September 5, 2026

यहां होटल में महिला से हुई अभद्रता, गाली-गलौज व दुष्कर्म की धमकी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के एक होटल में रह रही महिला के साथ अश्लील हरकतें, गाली-गलौज और दुष्कर्म की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने होटल मैनेजर, कर्मचारी और चार अज्ञात युवकों समेत उसके पति के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना सुनियोजित साजिश के तहत उसके पति की शह पर अंजाम दी गई। प्राप्त जानकारी के एक महिला का अपने पति प्रदीप से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी कारण वह गत कुछ समय से अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ रुद्रपुर स्थित एक होटल में रह रही है, जो उसी के पति का होटल है। महिला का आरोप है कि 27 जुलाई 2025 की रात होटल मैनेजर नितिन और कर्मचारी विशाल ने एक साजिश के तहत चार अज्ञात युवकों को होटल के सामने वाले कमरे में बुलाया। आरोप है कि इन युवकों ने उसे बहाने से कमरे से बाहर बुलाने का प्रयास किया और मना करने पर उसके कमरे का दरवाजा पीटते हुए अश्लील बातें और गाली-गलौज की। पीड़िता का कहना है कि होटल मैनेजर और उन युवकों ने दरवाजे के बाहर खड़े होकर खुलेआम धमकी दी कि आज इसे नहीं छोड़ेंगे, इसका बलात्कार करके ही दम लेंगे। महिला ने भयवश दरवाजा बंद कर लिया और रातभर सहमी रही। अगली सुबह चारों युवक होटल छोड़कर चले गए। पीड़िता के अनुसार यह पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति प्रदीप ने ही इस साजिश को रचवाया है। वह होटल प्रबंधन के साथ मिलकर न केवल उसका उत्पीड़न कर रहा है, बल्कि होटल के माध्यम से कथित रूप से अनैतिक कार्यों को भी बढ़ावा दे रहा है। पीड़िता ने खुद को अपने पति और होटल कर्मचारियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति प्रदीप, होटल मैनेजर नितिन, कर्मचारी विशाल एवं चार अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.