Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार जिले में फायरिंग की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल  देवभूमि उत्तराखंड में सरेआम फायरिंग करने वालों में क्या कानून का कोई डर नहीं रहा ।

Share

Advertisement

देवभूमि उत्तराखंड में सरेआम फायरिंग करने वालों में क्या कानून का कोई डर नहीं रहा । (संवाददाता राजेश पसरिचा की रिपोर्ट)

भोंपूराम खबरी, उत्तराखंड।

उत्तराखंड में जहां कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के कुशल दिशा निर्देशन में पुलिस कड़े प्रयास कर रही है तो वहीं प्रदेश के जनपद ऊधम सिंह नगर के साथ ही हरिद्वार जिले में कुछ अराजक तत्व कानून व्यवस्था को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। जो कि मामूली सी बात पर तमंचे लहराते हुए गोलियां चला रहे हैं।

जिससे आम जनता के लिए भय का माहौल बनता जा रहा है। वहीं जनपद ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर में विगत दिनों एक पुलिस दारोगा पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया था। उसके बाद बगवाड़ा क्षेत्र में छात्र संघ चुनाव प्रकरण में सरेआम फायरिंग होने से एक दहशत भरा माहौल बना रहा। वहीं इस वर्ष रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के चुनाव को लेकर भी माहौल कुछ बिगड़ता देखा जा रहा है।

जहां छात्र संघ चुनाव में नामांकन के दिन दो गुटों में आपसी विवाद को लेकर एक गुट की ओर से सरेआम पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए फायरिंग कर दी गई। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बताया गया है कि किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। वहीं रुद्रपुर सी0ओ0 द्वारा जानकारी दी गई है कि बगवाड़ा क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्यवाही की गई है। वहीं फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगी हैं। जबकि छात्र संघ चुनाव के नामांकन वाले दिन हुई फायरिंग घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं हरिद्वार जिले में भी एक के बाद एक फायरिंग की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार ग्रामीण कटारपुर गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। जिसमें किसी मामूली सी बात को लेकर एक युवक को सर पर गोली मारी गई है । जिसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वहीं हरिद्वार पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कनखल थाना पुलिस व पथरी थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। जिसमें पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जुटी हुई हैं। फ़िलहाल हरिद्वार जिले व ऊधम सिंह नगर जिले में एक के बाद एक हुई फायरिंग की घटनाओं से आम जनता के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। कब कहां क्या घटना घटित हो जाए कुछ नहीं कहा जाता। अब देखना यह होगा कि देवभूमि उत्तराखंड में सरेआम कानून को ठेंगा दिखाने वाले फायरिंग करने वाले आरोपियों पर पुलिस क्या कार्यवाही करेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.