Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड जनपद ऊधम सिंह नगर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन में किसकी मेहरबानी  धामी सरकार के ही विधायक अरविन्द पांडेय ने अवैध खनन के खिलाफ उठाए सवाल 

Share

Advertisement

संवाददाता राजेश पसरिचा की रिपोर्ट

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड जहां डबल इंजन सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़े बड़े मंचो से आम जनता के बीच अवैध खनन से लेकर अवैध नशे पर कड़ी कार्यवाही किए जाने के दावे करते हुए देखे जाते हैं तो वहीं कहीं न कहीं धामी सरकार के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जहां जनपद ऊधम सिंह नगर में भाजपा पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविन्द पांडेय ने ऊधम सिंह नगर में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जो कि प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि भाजपा पार्टी के गदरपुर नगर के अन्य नेता अवैध खनन को लेकर आवाज उठाने वाले विधायक अरविन्द पांडेय को गलत साबित करने में लगे हैं । वहीं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी बयान दिया गया है कि किसी तरह से अवैध खनन नहीं किया गया है। जबकि विधायक अरविन्द पांडेय ने उत्तराखंड सरकार व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध खनन नहीं हुआ होगा तो वह राजनीति से हमेशा के लिए त्याग लेकर उत्तराखंड छोड़ कर चले जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा कहा जा रहा है कि सरेआम कई फिट तक अवैध खनन किया गया है। जिसको छुपाया नहीं जा सकता। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा भी अवैध खनन को लेकर कई गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। ऊधम सिंह नगर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन को लेकर भाजपा पार्टी के नेताओं पर भी कहीं न कहीं मिलीभगत होने की खबरें आ रही हैं। वहीं जहां जहां अवैध खनन किया गया है वहां की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। आखिर सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि क्या विधायक अरविन्द पांडेय द्वारा अवैध खनन के खिलाफ झूठ आवाज उठाई जा रही है या प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा झूठी रिपोर्ट देकर गुमराह किया जा रहा है। फिलहाल ऊधम सिंह नगर में भाजपा के कुछ नेता अवैध खनन मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। हालांकि सच्चाई तो उच्च अधिकारीयों द्वारा जांच करने के बाद ही सामने आएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.