Saturday, September 5, 2026

वेंडिंग जोन में 11 नये दुकानदारों को सौंपी चाबियां, सीएम धामी के आशीर्वाद से व्यापारियों को मिली सौगातः मेयर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जी-20 सम्मेलन के दौरान उजाड़े गये 11 दुकानदारों को महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने दुकानों की चाबियां सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान महापौर ने कहा कि जल्द ही अन्य दुकानदारों को भी दुकानों की चाबियां सौंपी जायेगी।

बता दें नगर निगम द्वारा नैनीताल रोड पर बनाये गये वेंडिंग जोन में ठेली वयवसायियों को कार्ट आवंटित करने के बाद जी-20 सम्मेलन के दौरान मनोहर लोहिया मार्केट, समोसा मार्केट, सब्जी मण्डी और विधवानी मार्केट से उजाड़े गये दुकानदारों को भी वेंडिंग जोन में बीते दिनों दुकानों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया गया था। दुकानें आवंटित होने के बाद जिन दुकानदारों ने नगर निगम को भुगतान दे दिया है, उन्हें दुकानों की चाबियां भी नगर निगम ने देनी शुरू कर दी है। इसी के तहत सोमवार को महापौर विकास शर्मा , नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने हरीश कुमार, राम किशन, अश्वनी कुमार, जाकिर हुसैन, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, मुमताज, जगदीश लाल, जया पाण्डेय, बनारसी दास, निसार अहमद आदि दुकानदारों को चाबियां सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दी। दुकान की चाबियां मिलने पर सभी दुकानदारों ने महापौर और नगर निगम की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम ने पूरी पारदिर्शता के साथ वेंडिंग जोन में दुकानों आवंटन किया है। व्यापारियों की मांग पर नगर निगम ने दुकानों का मूल्य कम करने के साथ ही किराये भी घटाया है। साथ ही व्यापारियों ने जो भी समस्या रखी थी उनका भी समाधान कर दिया गया है। महापौर ने कहा कि जैसे जैसे व्यापारी धनराशि जमा करा रहे हैं वैसे वैसे उन्हें दुकानों की चाबियां सौंपी जा रही है। जल्द ही कुछ और दुकानें बनायी जा रही है, जिन्हें छूटे हुए व्यापारियों को आवंटित किया जायेगा। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद से रूद्रपुर में यह ऐतिहासिक काम सम्भव हो पाया है। ऐसा पहली बार हुआा है जब अतिक्रमण हटाने के बाद व्यापारियों के लिए नगर निगम ने स्थाई व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि अभी चार और वेंडिंग जोन बनाये जाने हैं। जिनमें सभी जरूरतमंद व्यापारियों को दुकानें आवंटित की जायेंगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि वेंडिंग जोन में प्रथम चरण में 70 लोगों को कार्ट आवंटित किये गये थे दूसरे चरण में 97 लोगों की सूची बनाई गयी थी जिनमें से 78 को दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। अन्य को भी जल्द ही दुकानें लाटरी के माध्यम से आवंटित होनी हैं। जिन लोगों को आवंटन हो चुका है उन्हें दुकानों की चाबियां सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन में धीरे धीरे रौनक बढ़ रही है, आने वाले दिनों में यह मार्केट अपनी एक अलग पहचान बनायेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.