Friday, September 4, 2026

स्टडी वीजा के नाम पर दो भाइयों की दरिंदगी: दुबई ले जाकर दोनों ने युवती की अस्मत लूटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। स्टडी वीजा का झांसा देकर एक युवती के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के दो भाइयों ने पहले युवती को दुबई ले जाकर उसकी अस्मत लूटी और फिर धमकी देकर दिल्ली बुलाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

पीड़िता, जो पंजाब के पटियाला की रहने वाली बताई जा रही है, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के सिलसिले में आरोपियों के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों भाइयों ने उसे अपने जाल में फंसाया और विदेश ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पहले पटियाला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में रुद्रपुर ट्रांसफर किया गया। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। जांच के लिए उपनिरीक्षक नेहा राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.