Friday, September 4, 2026

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में बेहतर से बेहतर उपचार व प्रयासों के बाद अभिषेक को बचाया नहीं जा सका ओर वह इस संसार को छोड़ कर चला गया । उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुःख व्याप्त है।

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा भी सम्मिलित हुए। विधायक ने अंतिम यात्रा में अभिषेक की अर्थी को कंधा दिया और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया और बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज व क्षेत्रवासी अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत अभिषेक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह क्षण अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को झकझोर देने वाला है। एक परिवार ने अपना बेटा खोया है और अपनों ने अपना प्रिय खोया है। अभिषेक के निधन से मन बेहद व्यथित है। इस अपार दुःख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि अभिषेक के परिवार के दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। एक युवा बेटे को खोने का दर्द परिवार के लिए असहनीय है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन एवं असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विधायक बोले इस दुःख की घड़ी मे वह परिवार के साथ खडे है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.