Friday, September 4, 2026

पीलीभीत में महिला ने पति को जहर दिया: प्रेमी के कहने पर चार बच्चों की मां ने की हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर में एक महिला ने अपने पति को चाय में जहर देकर मार डाला। आरोप है कि महिला ने यह कदम अपने प्रेमी के कहने पर उठाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे का है।

एकता नगर निवासी 35 वर्षीय रमाकांत मिश्रा का विवाह 14 साल पहले 33 वर्षीय रेनू से हुआ था। उनके चार बच्चे हैं, जिनके नाम यश (12), अंश (10), मानवी (7) और जाह्नवी (18 माह) हैं। रेनू का शाहजहांपुर निवासी शिवम शुक्ला के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवम का रेनू के घर अक्सर आना-जाना था।

मृतक

के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रेमी शिवम शुक्ला ने रेनू को जहर लाकर दिया था। रविवार को रेनू ने चाय में जहर मिलाकर पति रमाकांत को पिला दिया। चाय पीने के बाद रमाकांत की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.