
भोंपूराम खबरी। मथुरा में एक युवक की हत्या हो गई। जिसकी जांच करते समय पुलिस को जो सीसीटीवी मिला उसे देखकर सभी की आंखें खुली रह गई। एक ढाबे में मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कई सारे युवक एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। ये लोग उसे उठाकर दूसरी कार में ले जाते हैं, संभवत इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई होगी। इस दौरान युवक की चीख भी सुनाई दे रही है। वो बुरी तरह से रो भी रहा है।

शरीर पर मिले चोट के निशान
बुधवार को मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव भीम नगर के चौकीदार धर्म सिंह ने झाड़ियों में किसी का शव होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा और फरह थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी आई और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान मिले। दाएं हाथ पर जीएनएम लिखा हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच के दौरान एक ढाबे पर पहुंचीं और वहां का सीसीटीवी चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि मंगलवार रात करीब 12 बजे के बाद 12 से ज्यादा लोग पीली शर्ट पहने युवक को पहले तो पीट रहे हैं। उसके बाद चार लोग मिलकर उसे अर्टिगा से निकालकर बोलेरो में डाल रहे हैं। इस दौरान युवक के तेजी से रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है। ये युवक काफी बेबस और लाचार नजर आ रहा है। ये युवक मदद मिलने की उम्मीद से रो रोकर गुहार लगा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने हाईवे से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या
Vo))
Vol. 65%
‘LTE 1
LTE2
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की गई। फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के दोनों हाथों पर दांत के निशान भी मिले हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि मृतक युवक की फोटो मथुरा जनपद के साथ-साथ आसपास के जनपदों में भी भेजी गई है। जिससे युवक की पहचान हो सके। पुलिस की टीम सीसीटीवी वीडियो के आधार पर करीब 12 से अधिक लोगों की पहचान के प्रयास कर रही है।
झांसी में भाई का मर्डर करने वाले बहन के बॉयफ्रेंड को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना से 16 दिन पहले भाई अंगद पाल (22) की शादी हुई थी। प्रेमी गर्लफ्रेंड को भगाकर ले जाना चाहता था। विरोध करने पर उसने भाई अंगद के सीने में गोली मार दी थी।
एक साल पहले हुए इस मामले में झांसी कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुना दिया। हत्यारे पर 55 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है। नहीं देने पर 6 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला एडिशनल सेशन जज पवन कुमार शर्मा ने सुनाया है।
अंगद पाल (22) रक्सा थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला था। उसकी बड़ी बहन की शादी करीब 10 साल पहले मध्य प्रदेश के डबरा में रहने वाले संतोष पाल से हुई थी। बहन की एक बेटी और एक बेटा है। ससुराल में उसका किराएदार जितेंद्र पाल से अफेयर हो गया। जो पिछौर के शंकरपुर का रहने वाला है। अफेयर का घरवालों को पता नहीं था।
पिछले साल यानी 6 फरवरी 2024 को अंगद पाल की शादी थी। तब उसकी बहन परिवार के साथ आई थी। शादी में उसका प्रेमी जितेंद्र भी आया था। तब दोनों के अफेयर के बारे में पता चला। बहन को परिवार वालों ने समझाया। इसके बाद 11 फरवरी को वह बच्चों को लेकर अपने ससुराल डबरा चली गई थी।